वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने उत्तर रेलवे कॉलोनी में किया जन चौपाल का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने उत्तर रेलवे कॉलोनी, लहरतारा में जनचौपाल का आयोजन किया। जनचौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं। विधायक ने सर्वप्रथम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। विधायक सौरभ ने कहा कि इस जनचौपाल का उद्देश्य आपकी समस्याओं की जानकारी लेना है। इसलिए यहां कोई भाषण देने के स्थान पर मैं आपको सुनना पसंद करूंगा। यह सुनते ही महिलाओं ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। विधायक ने तत्काल मौके से ही रेलवे के अधिकारियों और पुलिस विभाग से वार्ता कर समाधान हेतु निर्देशित किया। विधायक ने कॉलोनी की स्थिति देखते हुए कल सुबह 8 बजे से स्वच्छता अभियान रखने का निर्णय लिया। साथ ही विधायक ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से फार्म 6 वितरण अभियान प्रारंभ करने के लिए कहा जिससे कॉलोनी के निवासी मतदाता सूची से जुड़ सकें।
कार्यक्रम में विधायक के साथ भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चन्दू मोदी, पिंटू गुप्ता, किशन गोंड, ध्रुव वाल्मीकि, वेद, संजय, अर्जुन, नितेश व अन्य उपस्थित थे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button