वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने किया बैठक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महिला पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं ||

वाराणसी :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर की ओर से सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देने हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया | बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने की | इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं | आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर देश व समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |

बैठक में महिला सशक्तिकरण,समाज सेवा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई साथ ही महिला मोर्चा की पूरी टीम ने एकजुट होकर समाज में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया |

इस दौरान महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहीं और सभी ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की एक-दूसरे को दी बधाई ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button