वाराणसी/उत्तरप्रदेश

रसोई गैस सिलेंडर को कबाड़ मे डालकर सपा नेता विष्णु शर्मा ने जताया अनोखा विरोध

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रसोई गैस सिलेंडर एवं कामर्शियल सिलेंडर मे मूल्य वृद्धि को लेकर जताया विरोध ||

वाराणसी :- केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर मे मूल्य वृद्धि को लेकर सपा नेता ने अनोखे तरीके से विरोध जताया है | सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने अपने लोहटिया स्थित आवास पर थे तभी के कबाड़ बेचने वाले कबाड़ी ने आवाज लगाते हुए लोहा, प्लास्टिक,कागज बेचो का आवाज लगा रहा था | सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने अपने आवास से रसोई गैस सिलेंडर लेकर निकले और कबाड़ बेचने वाले के झोले मे सिलेंडर कबाड़ मे डालकर विरोध जताया | सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार पुनः सिलेंडर के मूल्य मे वृधि कर साठ रूपये रसोई गैस सिलेंडर एवं कामर्शियल सिलेंडर एक सौ पंद्रह रपये बढाए जाने से मध्यम वर्गीय एवं निम्न वर्ग एवं गृहणीया परेशान है एवं महंगाई के मार से सभी वर्ग के लोग त्रस्त है सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने सबका साथ एवं सबका नाश कर दिया है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button