वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माइ भारत लखनऊ एवं SAI लखनऊ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं खेल विभाग उत्तर प्रदेश के विशेष सहयोग से महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में अस्मिता लीग का भव्य आयोजन किया गया | प्रतियोगिता में 1000 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चौहान रहे जबकि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा,राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विभाग एकल अभियान दुर्गेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार विजेता एवं कर्मठ समाजसेवी अवधेश कुमार,निदेशक ए एस डिफेंस अकादमी अजित कुमार, अनन्या पांडे (ASK US फाउंडेशन),ऋषि कुमार (पूर्व चैंपियन एवं हॉकी कोच) तथा मेरा युवा भारत,लखनऊ के उपनिदेशक विकास सिंह उपस्थित रहे | सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की |

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणामों में 18 वर्ष से ऊपर 400 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, सुरभि पाल द्वितीय व सुधा तृतीय रहीं | अंडर-18 (400 मीटर) में अर्शी प्रथम, प्रदति सिंह द्वितीय व मंश तृतीय स्थान पर रहीं | अंडर-13 (100 मीटर) में लाली कुमारी प्रथम,अंशिका द्वितीय व सलोनी तृतीय रहीं | अंडर-13 से 18 (100 मीटर) में सफक निगार प्रथम, नगमा प्रवीण द्वितीय व आरोही कश्यप तृतीय रहीं |

18 वर्ष से ऊपर (100 मीटर) में संजना मौर्य प्रथम,रोहिणी द्वितीय व मेहक चौरसिया तृतीय रहीं। अंडर-13 से 18 (200 मीटर) में आराध्या प्रथम, श्रेया यादव द्वितीय व शालू तृतीय रहीं वहीं 18 वर्ष से ऊपर (200 मीटर) में ओशुम इमरान प्रथम,भूमि तिवारी द्वितीय व श्रेया सिंह तृतीय रहीं | विशेष महिला प्रतियोगिता में बबीता प्रथम,रेनू द्वितीय व श्वेता मिश्रा तृतीय रहीं |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है | देश के यशश्वी प्रधानमंत्री की भी कल्पना है की देश विकसित तभी बन सकता है जब महिलाओं की प्रतिभागिता हर क्षेत्र में होगी | कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. अतुल सिन्हा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति रही जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया |

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही तथा सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की | अस्मिता लीग का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है | प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन,खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया |

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खिलाड़ियों,कोचों,आयोजकों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही | अंत में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक उपनिदेशक विकाश सिंह और पीसीए कोच ऋषि कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button