सोशल मीडिया पर किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के दो आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,, एक किशोरी की न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल करने के आरोप में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को बजरंग दल के लगभग 50-60 व्यक्ति कोतवाली आए और बताया कि दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की की न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दी गई है, जिसमें एक मुस्लिम लड़का भी शामिल है। इस दौरान परिजनों के साथ आई नाबालिग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर नामजद युवकों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी कर थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ कर उनके मोबाइल फोन की जांच की गई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों अभियुक्तों अभिषेक पुत्र कुंवर चंद निवासी ग्राम गंगूवाला जसपुर और जीशान अली पुत्र मोहम्मद साबिर हुसैन निवासी नारायणपुर जसपुर को आज धारा 65(1),308,75(ii) बीएनएस व 5,6,11(v)/12 पॉक्सो अधिनियम व 67(B) आईटी एक्ट के अंतर्गत न्यायालय के समक्ष पेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।पुलिस टीम में रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई, उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती व अमित राणा थे।




























