देहरादून-उत्तराखण्ड़

बक़ाया बिजली बिल के लिए विभाग ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्या को भेजा नोटिस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखंड मे इस बार बिजली विभाग ने कुछ ऐसे बकायेदारों की सूची जारी की है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, इस सूची में न केवल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम शामिल किया गया है, बल्कि धामी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत चंदन रामदास का भी नाम इसमें शामिल है.
उत्तराखंड में बिजली बिल बकाया को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. राज्य सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम उन बड़े बकायेदारों की सूची में शामिल है, जिसे ऊर्जा निगम ने हाल ही में सार्वजनिक किया है. जारी जानकारी के अनुसार, मंत्री रेखा आर्या के नाम पर करीब 2 लाख 98 हजार 704 रुपये का बिजली बिल बकाया है.
यह बकाया राशि बागेश्वर जिला के कौसानी क्षेत्र में स्थित उनके होटल रुद्राक्ष पैलेस से संबंधित बताई जा रही है. होटल के बिजली कनेक्शन पर लंबे समय से भुगतान न होने के कारण यह राशि बकाया के रूप में दर्ज की गई है. ऊर्जा निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सूची में शामिल सभी उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान के लिए नोटिस दिए गए हैं.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button