ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्योहारा में पुलिस का पैदल गश्त व वाहन चेकिंग अभियान, कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सुरक्षा कड़ी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा में पुलिस का पैदल गश्त व वाहन चेकिंग अभियान, कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सुरक्षा कड़ी
स्योहारा (बिजनौर) | आईरा न्यूज़ नेटवर्क
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को कस्बा स्योहारा में पुलिस द्वारा पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी धामपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना स्योहारा ने किया। इस दौरान पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर सघन गश्त की गई, वहीं संदिग्ध वाहनों की गहन जांच भी की गई।


पुलिस अधिकारियों ने आगामी फाल्गुन कांवड़ यात्रा–2026 के दृष्टिगत यात्रा मार्गों पर तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए रूट डायवर्जन प्लान पर चर्चा की गई और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्कता, यातायात नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखा जा सके।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
जनहित, सुरक्षा और जवाबदेही की पत्रकारिता

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button