वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने हेतु मंडलीय निर्यात निगरानी समिति की बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कृषि विपणन को बढ़ावा देने हेतु मंडल की सभी तहसीलों पर गोष्ठियों का आयोजन हो: मंडलायुक्त

किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और कृषि विपणन व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं: मंडलायुक्त

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश की कृषि निर्यात नीति के अंतर्गत मंडलीय निर्यात निगरानी समिति की बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कृषि निर्यात के प्रचार-प्रसार हेतु गोष्ठियों के आयोजन पर चर्चा की गई तथा निर्यात गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कृषि उत्पादों की खरीद-फरोख्त, मंडी व्यवस्था, ई-नाम (e-NAM), भंडारण सुविधाएँ, परिवहन, तथा किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को विपणन से जुड़ी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मंडलायुक्त ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि विपणन व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी समय में मंडल के सभी तहसीलों पर किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम हेतु गोष्ठियों को आयोजित किया जायेगा। एफपीओ की स्थितियों को सुधारने के लगातार प्रयास हों, उनका लगातार जागरूक किए जाएं, चंदौली में एफपीओ की संख्या तथा स्थिति सुधारने हेतु लगातार कार्य हों। विपणन को बढ़ावा देने हेतु ट्रांसपोर्ट सब्सिडी समेत वाराणसी में मौजूद कार्गो सेंटर की जानकारियों को सभी को दें।

बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) से समन्वय स्थापित कर निर्यात क्लस्टरों की प्रगति को और तेज किया जाए। इसके साथ ही भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) के सहयोग से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।

बैठक में GI उत्पादों के अधिकृत उपयोगकर्ताओं (Authorized Users) की संख्या बढ़ाने, नए GI उत्पादों की पहचान करने तथा निर्यात संभावनाओं के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पद्मश्री डॉ रजनीकांत, डीडी कृषि, डीडी हॉर्टिकल्चर, आईआईवीआर समेत कृषि विपणन समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button