वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी हेतु बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 21 व 22 फरवरी 2026 को होगा

प्रदर्शनी को जनसामान्य के लिए आकर्षक एवं सुचारु रूप से आयोजित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग पुष्पों एवं उद्यानिकी से जुड़ी नवीन जानकारियों से लाभान्वित हो सकें: मंडलायुक्त

वाराणसी। मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी की बैठक दिनांक-10 फरवरी 2026 को मण्डलीय सभागार में मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रदर्शनी की तैयारियों, आयोजन स्थल, प्रतिभागी विभागों, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रचार-प्रसार से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी को जनसामान्य के लिए आकर्षक एवं सुचारु रूप से आयोजित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग पुष्पों एवं उद्यानिकी से जुड़ी नवीन जानकारियों से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने समयबद्ध रूप से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में प्रदर्शनी को बच्चों हेतु मनोरंजनार्थ किड्स जोन बनाने, फाईन आर्ट्स कम्पटीशन, म्यूजिकल संध्या, स्थानीय व्यंजन स्टॉल आदि प्रमुखता से लगाने हेतु निर्देशित किया गया। बेबी शो के आयोजन हेतु अपर निदेशक, स्वास्थ्य को निर्देशित किया गया। मंडलायुक्त द्वारा फ्लावर शो का डिजिटल कार्ड बनाकर विभिन्न डिस्प्ले माध्यमों के द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया। फ्लावर शो के बेहतर लैण्ड स्केप के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, छावनी कैण्ट व उनकी टीम को बनारस गिरी के कार्यक्रमों को समायोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम में म्यूजिकल बैण्ड के लिए सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन दोनों दिन सायं 5:00 बजे से 9:00 बजे तक किया जाय, जिसमें नृत्य, गायन, वाद्य यन्त्र, क्लासिकल डांस आदि शामिल किया जाय। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कला संकाय के माध्यम से रंगोली बनाने तथा फाईन आर्ट्स कम्पटीशन आयोजन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षण, वाराणसी को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही स्कूल कालेज से फाईन आर्ट्स की अच्छी टीमों को प्रतिभाग कराने के भी निर्देश दिये गये। कार्यक्रम के दौरान खान-पान की सामग्री की बेहतर व्यवस्था कराने तथा स्टॉल लगवाने एवं यथापेक्षित स्वच्छता व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त को निर्देश दिये गये। यह भी निर्देशित किया गया कि फूड स्टाल पर स्थानीय व्यंजन को प्रमुखता दी जाए। सांस्कृतिक संध्या में प्रतिष्ठित कलाकारों की सहभागिता कराने हेतु सांस्कृतिक अधिकारी को जिम्मेदारी दी गयी। अन्त में सभी प्रभारीगण को तत्परता से सौंपे गये कार्य को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर नगर आयुक्त, डीडी हॉर्टिकल्चर समेत कैंटोनमेंट बोर्ड, विकास प्राधिकरण, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button