वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर
आयुर्वेद संकाय के प्रो० लक्ष्मण सिंह को सुश्रुत अवार्ड

वाराणसी, 07.02.2026: आयुष सचिव भारत सरकार पदम श्री वैध राजेश कुटेचा एवं वाईस चांसलर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद मानद यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान मे नेशनल सुश्रुत एसोसिएशन द्वारा प्रोफसर लक्ष्मण सिंह को उनकी 39 वर्ष की शल्य चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने एवं पूर्वांचल मे रोगियों की विशेष चिकित्सा कार्य मे संलग्न रहने हेतु सुश्रुत अवार्ड दिया गया है ।
डा लक्ष्मण सिंह प्रोफेसर शल्य तंत्र विभाग आयुर्वेद संकाय, चिकित्सा विज्ञानं संस्थान मे कार्यरत हैं प्रोफेसर सिंह का शल्य चिकित्सा के क्षेत्र मे विशेष योगदान रहा है सामान्य चिकित्सा के साथ साथ गुद रोगों की चिकित्सा मे महारथ एवं विशेष सिद्धि प्राप्त है उन्होंने 5 पुस्तक एवं 75 वैज्ञानिक शोध पत्र प्रकाशित के साथ 120 अतिथि वक्ता के रूप मे व्याख्यान दे चुके हैँ ।


















