वाराणसी/उत्तरप्रदेश

स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को नशा मुक्ति हेतु किया जागरूक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नरसड़ा गांव को नशा मुक्त गांव बनने हेतु किया प्रेरित

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत जख्खिनी स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा निकाली गयी नशा मुक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नशा से संबंधित नारेबाजी करते हुए स्वयंसेवको ने महाविद्यालय परिसर से जख्खिनी बाजार होते हुए नरसड़ा गांव में मलिन बस्ती में पहुच कर घर घर जाकर बीड़ी, तंबाकू, शराब,गांजा आदि नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करते हुए नशा मुक्त होने के लिए लोगों से अपील किया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button