वाराणसी/उत्तरप्रदेश

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा फूड स्ट्रीट का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- मिंट हॉउस नदेसर स्थित ताज होटल में आयोजित बनारस लिटरेचर फेस्टिवल मे नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा फूड स्ट्रीट का आयोजन किया गया जो शहर के विभिन्न व्यंजनों को एक ही स्थान पर पेश करता है | यह फूड स्ट्रीट,पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को काशी की सुप्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद अनुभव करने का अवसर प्रदान करती है इसमें पारंपरिक बनारसी व्यंजन जैसे कचौड़ी,सब्जी,बनारसी चाय से लेकर चाइनीज़,कांटीनेंटल,बेकरी एवं तंदूर आदि के जायके शामिल हैं |

इस फूड स्ट्रीट में 26 दुकानें रखी गई हैं जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हैं इसका उद्देश्य काशी में आये पर्यटक व स्थानीय निवासियों को एक स्थान पर काशी के सुप्रसिद्ध व्यंजन का स्वाद अनुभव कराना है | संस्था के अध्यक्ष मानिक भसीन ने बताया नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करता रहेगा |

संस्था के सदस्य भी अपने स्टाल पर डटे हुए थे जिसमे प्रमुख रूप से दिशांत बदलानी,गर्विता सिद्धार्थ सिंह,अंशुमान सिंह,सतीश ओझा,आशीष गुप्ता,सिद्धार्थ अरोड़ा, विजय गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button