करनाल-हरियाणा
Trending

विधायक हरविन्द्र कल्याण ने किया शुगर मिल के नवीनीकरण के कार्य का निरीक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल: घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने दि करनाल को-ऑपरेटिव शुगर मिल के नवीनीकरण और विस्तारीकरण के कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कलम से मंजूर किया और अब इस मिल का सफलतापूर्वक ट्रॉयल भी किया जा चुका है, यह किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात है जिसे मुख्यमंत्री ने करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया है।

विधायक ने बुधवार को शुगर मिल के नवीनीकरण और विस्तारीकरण के कार्य का निरीक्षण किया और मिल के नवीनीकरण में जो भी कार्य शेष रहा है उसको शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस मिल का अधिक क्षेत्र घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में आता है। उन्होंने भी इस मिल के नवीनीकरण के लिए मुख्यमंत्री से बार-बार सिफारिश की, परिणामस्वरूप हरियाणा सरकार द्वारा करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से करनाल सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य को कम समय में पूरा करके दिखाया है।

नए मिल के बनने से आसपास के करीब 130 गांवों के किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मिल की गन्ना पिराई क्षमता 2200 टी.सी.डी. से बढ़कर 3500 टी.सी.डी. हो गई है। मिल में रिफाईंड शुगर का उत्पादन होगा तथा 18 मेगावाट को-जेनरेशन प्लांट चलने से बिजली विक्रय होगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button