उत्तराखंड

स्कूल के पास बरामद हुई 161 जिलेटीन छड़े, इतना ज़्यादा विस्फोटक मिलने से प्रशासन अलर्ट

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा परिसर से 161 जिलेटिन छड़ों का बरामद होना पुलिस-प्रशासन के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौती बन गया है। विद्यालय परिसर की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई इन बेलनाकार विस्फोटक सामग्री का खुलासा तब हुआ जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य को संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त अभियान चलाकर पूरी सामग्री को सुरक्षित कर सील कर दिया है। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी गई है।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह को शुक्रवार दोपहर झाड़ियों में कुछ संदिग्ध पैकेट नजर आए। निकट जाकर देखने पर इन्हें विस्फोटक सामग्री जैसा प्रतीत हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। विद्यालय परिसर में बच्चों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण को अत्यंत संवेदनशील मानकर तत्काल कार्रवाई की।
अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट एवं लोमेश कुमार टीम सहित स्थल पर पहुँचे और परिसर को पूरी तरह सुरक्षित कर घेराबंदी कर दी। विद्यालय के भीतर किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न करने देने के निर्देश दिए गए। प्रारंभिक जांच में पैकेट जिलेटिन की छड़ों जैसे लगे, जिसके बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।
उधमसिंह नगर और नैनीताल से बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुँचीं।
डॉग मौली और रैम्बो की सहायता से विस्तृत तलाशी ली गई।
लगभग 15–20 फीट आगे दूसरे स्थान से और पैकेट
बरामद किए गए।
कुल 161 जिलेटिन छड़ें प्राप्त हुईं।
बम निरोधक दस्ता पूरी सामग्री को सुरक्षित स्थान पर ले गया और विधि सम्मत तरीके से सील किया।
पूरी प्रक्रिया की ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियोग्राफी की गई।
बरामदगी की फर्द मौके पर ही तैयार की गई।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने कहा:
“विद्यालय परिसर की झाड़ियों में छिपाई गई विस्फोटक सामग्री अत्यंत गंभीर विषय है। किसने रखी और क्यों रखी, इसकी जांच तेजी से की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close