करनाल-हरियाणा
Trending

सेवा भारती संस्थान में लगाया गया कोरोना वेक्सीन कैम्प , 45 वर्ष से ऊपर 100 लोगों ने लगवाया सुरक्षा टीका

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल: अर्जुन गेट स्थित सेवा भारती के सेवाश्री आश्रम में रविवार को मुफ्त वेक्सिनेशन कैम्प लगाया गया। कैम्प में सेवा भारती की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड नियमों का पालन करते हुए रजिट्रेशन करवाने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वेक्सीन लगाई।  ख़ास बात ये रही की कैम्प में जितनी वेक्सीन पहुंची थी उसमे एक भी डोज व्यर्थ नहीं गई । कोरोना महामारी के खात्मे के लिए लोगों ने भी उत्साह पूर्वक कोरोना वैक्सीन लगवाई और दूसरों से भी सुरक्षा टीका लगावाने की अपील की। इससे पूर्व भी सेवा भारती संस्थान में वेक्सिनेशन कैम्प लगाया गया था।


संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश कुमार चावला ने बताया की 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को शिविर लगाकर वैक्सीन दी जा रही है। वहीं वैक्सीन लेने के लिए लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अब यहाँ पर निरंतर कैम्प लगाया जायेगा। आने वाले दिनों में सेवा भारती संस्था स्वामी विवेकानंद विद्यालय , एसडी स्कुल रामनगर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी वेक्सिनेशन कैम्प लगाएगी।  सतीश कुमार चावला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीका लगवाने के बाद कोरोना वायरस को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग नियमित रूप से फेस मास्क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी का ध्यान रखें और अपने हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से साफ करें।


उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी और जन जागरूकता की जरूरत है।  ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे कोविड जाँच करवाएं और टीका लगवा कर कोविड-19 से अपना व दूसरों का बचाव करें।

सेवा कार्यों की देखरेख करने वाले राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख कपिल अत्रेजा ने कहा वर्तमान समय आपदा का है ऐसे में लोग संयम और संतुलन बनाये रखकर इससे पार पा सकते है , उन्होंने कहा की सेवा भारती के कार्यकर्ता इस महामारी को हराने के लिए विभिन्न मोर्चों पर एक साथ काम कर रहे है जिनमे प्लाज़्मा डोनेशन , भोजन वितरण , आयुष , योग आदि के माध्यम से आम जनता में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार किया जा रहा है।  इसके अलावा सेवा भारती जिला प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए विभिन्न सरकारी व निजी हस्पतालों में ऑक्सीजन वितरण , बेड , मरीजों की व्यवस्था की मॉनिटरिंग में अपना योगदान दे रही है।  

20 कार्यकर्ताओं देंगे स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं


सतीश कुमार चावला ने कहा की स्वास्थ्य विभाग पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सेवा भारती ने अपने 20 कार्यकर्ताओं की सेवाएं स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है जो विभाग के अन्य कार्यों में उनका सहयोग करेंगे।  इस कार्यकर्ताओं की सूची उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है , इन सभी लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

सेवा भारती संस्थान में लगाया गया कोरोना वेक्सीन कैम्प , 45 वर्ष से ऊपर 100 लोगों ने लगवाया सुरक्षा टीका , गाँवों में वेक्सीन कैम्प लगाएगी सेवा भारती , 20 कार्यकर्ता देंगे स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button