ग्राम पंचायत ठाट जट के ग्राम विकास अधिकारी दिव्यांशु चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं 🇮🇳

धामपुर (बिजनौर)।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास खंड अल्लैपुर धामपुर के ग्राम पंचायत ठाट जट के ग्राम विकास अधिकारी दिव्यांशु चौहान ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 79वां स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर सपूतों के बलिदान और त्याग की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों और संस्कारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि –
“पानी न हो तो नदिया किस काम की,
आंसू न हो तो आंखें किस काम की,
दिल न हो तो धड़कन किस काम की,
अगर वतन के काम न आए तो यह जिंदगी किस काम की।”
ग्राम विकास अधिकारी दिव्यांशु चौहान ने सभी ग्रामीणों और नागरिकों से अपील की कि वे मिलकर समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
👉
ग्राम पंचायत ठाट जट के ग्राम विकास अधिकारी दिव्यांशु चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं 🇮🇳


















