काशीपुर-उत्तराखण्ड़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य अलका पाल ने प्रदेशवासियों सहित पूरे देश को दी हार्दिक शुभकामनाएं

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्वतंत्रता दिवस पर अलका पाल ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य अलका पाल ने प्रदेशवासियों सहित पूरे देश को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व और सम्मान का दिन है, क्योंकि इसी दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास और बलिदानों से देश को आज़ादी मिली। हमें इस आज़ादी को बनाए रखने और मजबूत करने के लिए लोकतंत्र, समानता और भाईचारे के मूल्यों को अपनाना होगा।

अलका पाल ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण से ही समाज और देश सही मायने में प्रगति कर सकता है।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क – खबर वही जो हो सही ✅

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button