नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

जनपद स्तरीय प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में अदीबा रही अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिँह

जनपद स्तरीय प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में अदीबा रही अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार

नूरपुर।नगर नूरपुर की होनहार छात्रा अदीबा ने जनपद स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, बिजनौर में आयोजित की गई थी।अदीबा, जो ग्राम राहूनंगली स्थित जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है, ने विज्ञान से संबंधित अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से निर्णायकों का दिल जीत लिया। उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए कार्यक्रम में मौजूद जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने उसे प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।अदीबा, मास्टर इशरत की पुत्री हैं, और उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल व क्षेत्र में खुशी की लहर है। सभी ने अदीबा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button