काशीपुर-उत्तराखण्ड़

प्रॉपर्टी डीलर पर दूसरे के मकान को बुलडोज़र से ध्वस्त करने का आरोप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,, एक प्रॉपर्टी डीलर समेत चार लोगों पर मकान को बुलडोज़र से ध्वस्त करने और खेत में लगे यूकेलिफ्टिस के पौधे तोड़कर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए भूमि स्वामियों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मौहल्ला महेशपुरा में हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले अफजल बेग पुत्र अब्दुल हकीम व शहनाज बेगम ने कुंडा थाना पुलिस में तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी ग्राम सरवरखेड़ा में के वी आर अस्पताल के निकट भूमि है।

इस भूमि पर उन्होंने चाहरदीवारी व कमरा बनाकर शेष भूमि पर यूकेलिप्टिस की पौध लगा रखी है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से एक प्रॉपर्टी डीलर व तीन अन्य लोग उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि मामले में सिविल जज (जूडि) की अदालत में इन लोगों के खिलाफ वाद दायर किया हुआ है। अदालत ने 7 जुलाई को इन लोगों के विरुद्ध स्थगन आदेश पारित किया हुआ है। इसके बावजूद आरोपियों ने उनकी भूमि पर बनी चाहरदीवारी व गेट को जेसीबी से ध्वस्त कर यूकेलिप्टिस की पौध को तहस-नहस कर दिया। विरोध करने पर अभद्रता की, और जान से मारने की धमकिया भी दी।


इस संदर्भ में अफ़ज़ल बेग ने पत्रकारों को बताया की खसरा नंबर 972 तथा 982 जिसका कुल रकबा 4640 वर्ग फीट है यह सन 2018 में खरीदा गया था इन भूमि की स्वामित्व के सभी कागज उनके पास मौजूद है उसके बावजूद भी उक्त प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल लगातार उनकी इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है उसके द्वारा पहले भी कई बार शिकायतकर्ता को परिवार सहित जान से मारने की धमकियां मिल रही है जिससे उनका परिवार और वह स्वयं बहुत भयभीत हैं जिसकी शिकायत वह संबंधित आला अधिकारियों को दे चुके हैं
परंतु इन सब के बावजूद भी उक्त प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल के आदेश पर दिनांक 23 जुलाई को शाम लगभग 8:00 बजे भूमि स्वामी की आराज़ी पर बनी बाउंड्री वॉल गेट और उसके अंदर बने हुए कमरे को जेसीबी द्वारा तुड़वा दिया गया और निर्माणधीन भवन को जमीन दोज़ कर दिया गया
अफजल बेग ने बताया उक्त प्रॉपर्टी डीलर रसूखदार और दबंग किस्म का व्यक्ति है तथा बार-बार शिकायत करने के बाद भी उसे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है
कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button