दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष,रियासत राजा सौंपा ज्ञापन

रिपोटर विकास सिंह
दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष,रियासत राजा सौंपा ज्ञापन
नूरपुर।ऑल दिव्यांग सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा ने जिलाध्यक्ष मो दानिश,व कार्यकारिणी अध्यक्ष रधुनाथ सिंह के साथ मंगलवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर से मुलाकात कर दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान दिव्यांगों को योजनाओं से वंचित रखने जैसी गंभीर समस्याओं की ओर आकृष्ट किया।ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा ने स्पष्ट किया कि “ऑल दिव्यांग सेवा संगठन” विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, उपेक्षित और ज़रूरतमंद दिव्यांगजनों की आवाज़ बनकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिव्यांगों को शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे — प्रधानमंत्री आवास योजना, अन्नोदय योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना तथा ग्रामीण उद्योग योजना — का लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्यांगजनों को बार-बार विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उच्च अधिकारीगण दिव्यांगों की समस्याएं सुनने और समझने को तैयार नहीं हैं। इस कारण दिव्यांगजन मानसिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर अत्यधिक परेशान हैं।रियासत राजा ने कहा कि दिव्यांग समाज ऐसा वर्ग है जो सामान्य लोगों की तरह मेहनत-मजदूरी करने में सक्षम नहीं होता। जो दिव्यांगजन किसी प्रकार से कार्य करते भी हैं, वे इतनी आय नहीं जुटा पाते जिससे वे अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण ठीक से कर सकें।उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि शासन-प्रशासन दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करे और उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाए।डीएम जसजीत कौर ने ज्ञापन प्राप्त कर दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश देने की बात कही।


















