उत्तराखंड

ग्राम गुलाड़िया से प्रधान पद पर रश्मि दिवाकर को मिल रहा भारी जन समर्थन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाजपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,ब्लाक बाजपुर में त्रिस्तरीय चुनाव पूरे शबाब पर है प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आने के बाद जगह-जगह मतदाताओं मे कयासों का बाजार गर्म है हर प्रत्याशी अपनी जीत की उम्मीद लेकर मतदाताओं के पास जा रहा है।


निकवर्ती ग्राम गुलडिया में प्रधान पद के लिए प्रसिद्ध समाज सेवक मोहन दिवाकर की पत्नी रश्मि दिवाकर चुनावी मैदान में है जो की लगातार मतदाताओं के बीच जाकर वोट और सहयोग की अपील कर रही हैं वैसे तो रश्मि दिवाकर केवल कक्षा 8 पास हैं परंतु होनी राजनितिक सूझबूझ के कारण ग्रामीण महिलाओं में अपना खासा प्रभाव रखती हैं और साथ ही साथ उनको अपने पति मोहन दिवाकर के राजनीतिक अनुभव का लाभ मिल रहा है।


पत्रकारों से रूबरू होकर रश्मि दिवाकर ने कहा ग्रामीण गुलडिया की सबसे बड़ी समस्या यहां पानी की निकासी हेतु नालियों का निर्माण नहीं हुआ है तथा सड़कों की हालत भी खस्ता है कई जगह पर तो सड़कें हैं ही नहीं यदि वह चुनाव जीतती हैं तो उनकी प्राथमिकता सर्वप्रथम नालियों का निर्माण, सड़कों का निर्माण एवं पथ प्रकाश के लिए खम्बो और लाइटों की व्यवस्था करना होगा। यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और अधिक सुविधाओं की आवश्यकता है जिसको जल्द ही पूरा कराया जाएगा। रश्मि दिवाकर ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वह इमली के निशान पर मोहर लगाकर रश्मि दिवाकर को कामयाब बनाएं।
1019 वोटो वाली यह ग्राम सभा विकास के मुद्दे पर काफी पिछड़ी हुई है अब देखना होगा कि यहां प्रधान पद पर अपना पर्चा दाखिल करने वाले तीन प्रत्याशी मतदाताओं के बीच में कितना दमखम दिखाते हैं और मतदाता किस प्रत्याशी पर विश्वास करके जीत का सेहरा बंधेंगे.। जो इस ग्रामीण क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास कर सके

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button