काशीपुर-उत्तराखण्ड़
नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज कर पुलिसिया जांच शुरू

काशीपुर/उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,एक महिला ने एक युवक पर उसकी नाबालिग भतीजी के साथ धोखे से ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 5 मार्च को उसकी नाबालिग भतीजी साथ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ स्कूल गई थी। इस दौरान दूसरी छात्रा ने उसकी भतीजी से कहा कि तेरे पापा का एक्सीडेंट हो गया है। वहां मौजूद एक युवक उसे अपनी बाइक पर बैठाकर रामनगर रोड पर ले गया। जहां उसने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वापस छोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


















