उत्तराखंड

छोटे प्रधान हत्याकांड का वांछित आरोपी गोपी आया पुलिस के शिकांजे मे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखण्ड एसटीएफ एवं रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छोटे प्रधान की हत्या में वांछित 10 हजार के ईनामी अपराधी व शूटर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि शूटर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वर्ष 2016 में रुद्रपुर में हुए चर्चित छोटे प्रधान हत्याकाण्ड व वर्ष 2017 में रामनगर में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग के अपराध में शामिल था, पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के उपरान्त कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने पर विदेश भाग गया था।
विदित हो कि डीजीपी उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में जघन्य अपराधों में लम्बे समय से वांछित इनामी/भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के चलते एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में एसटीएफ की कुमायूँ यूनिट द्वारा आज कोतवाली रामनगर पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑप्रेशन में ईनामी/भगोड़े अपराधी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र अवतार सिंह निवासी मनतारापुर, थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ को रामनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button