उत्तराखंड

प्रधान पद प्रत्याशी ललिता पत्नी सुभाष सिंह ने गाँव के सम्पूर्ण विकास का किया वादा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

थारी /रामनगर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,पंचायत चुनाव को लेकर अब घमासान तेज होने लगा है, हालांकि अभी तक चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हो सके हैं, अभी प्रत्याशी चुनाव चिन्ह की बाट में है, लेकिन अपने अपने क्षेत्र में सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं और जोड़-तोड़ भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में ग्राम सभा थारी से श्रीमती ललिता पत्नी सुभाष सिंह चुनाव मैदान में जोरों शोरों से उतर चुकी हैं 932 वोटरों वाली यह सीट अनुसूचित जनजाति महिला बुक्सा के लिए आरक्षित है।

यहां बता दे की इस सीट पर अधिकांश बुक्सा प्रजाति के लोग निवास करते हैं। श्रीमती ललिता ने बताया कि वह एक शिक्षित महिला है और उनका परिवार समाज सेवा से जुड़ा हुआ है उन्होंने बिना पद के लोगों के काफी विकास के कार्य कराए हैं। इसलिए जनता इस बार उनको ग्राम प्रधान बनाना चाहती है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती ललिता ने कहा कि वह गांव की प्रमुख समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरे है। अगर जनता ने उनको इस बार ग्राम प्रधान बनाया तो वह दिन दूर नहीं जब यहां पर विकास की गंगा बहेगी, यहा की प्रमुख समस्याएं राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, बारात घर, पंचायत भवन, जल भराव की समस्या, कूड़ा निस्तारण की समस्या का वह निस्तारण अवश्य कराएंगे। उन्होंने जनता से अपील की है की इस बार जनता उनको भारी मतों से विजय बनाएं, उनका कहना है कि अगर वह इस बार ग्राम प्रधान बनते है तो एक छत के नीचे सारी समस्याओं का निस्तारण होगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button