प्रधान पद प्रत्याशी सतविंदर सिंह बने मतदाताओं की पहली पसंद

काशीपुर /धीमर खेड़ा /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,ग्राम धीमरखेड़ा में प्रधान पद के लिए चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही है इस ग्राम पंचायत में पांच प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाने के लिए नामांकन किया है वैसे तो सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं परंतु एक मीडिया सर्वे के अनुसार यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार सतविंदर सिंह काफी मजबूत स्थिति में चल रहे हैं सतविंदर सिंह वैसे तो कानून के ज्ञाता हैं और अपनी शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ हिस्सा लेते रहे हैं यहां से उनके दादा जगत सिंह लगभग 24 वर्षों तक प्रधान के पद पर सुशोभित रहे हैं इसीलिए कहा जा सकता है की राजनीति सतविंदर सिंह को विरासत में मिली है सतविंदर सिंह के समर्थकों का मानना है वह सतविंदर सिंह के पूर्वजों द्वारा ही कराए गए कार्यों का परिणाम है लगभग 4370 वोटो वाली सीट पर अनुसूचित जाति के 2100 वोट सामान्य जाति के 800 तथा मुस्लिम मतदाताओं की संख्या यहां 1500 है सतविंदर सिंह वैसे तो भारतीय जनता पार्टी के साधारण सदस्य के रूप में कार्य करते रहे हैं आज मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आने का उनका मुख्य उद्देश्य यहां का चहुमुखी विकास करना है सड़कों एवं नालियों का विकास करना पात्र लोगों तक पेंशन का इंतजाम करना एवं सभी सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंच कर लाभान्वित करना उनके प्राथमिक कार्यों में रहेंगे अभी चुनाव चिन्ह का आवंटन नहीं हो पाया है परंतु सभी प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें बढ़ी हुई है वही मतदाताओं में जीत व हार के आंकड़ों की वार्ता गली मोहल्ले नुक्कड़ और दुकानों पर देखी जा सकती है सूत्रों की माने तो अभी से सतविंदर सिंह यहां के मतदाताओं की पहली पसंद बने हुए हैं


















