काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पवित्रि देवी के साथ आया महिलाओं का हुज़ूम, विरोधियो मे मची खलबली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,ग्राम पंचायत चांदपुर में प्रधान पद के लिएयुवा महिला पवित्री रावत ने अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है महिला आरक्षित सीट पर प्रसिद्ध समाज सेवक संदीप रावत की पत्नी पवित्री रावत के मैदान में आने से विरोधी खेमे में खलबली सी मच गई है

लगभग 1700 वोट वाली इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई देता था परंतु जैसे-जैसे पवित्री रावत के साथ महिलाओं का हुजूम साथ लगा उससे उनकी जीत की संभावनाएं अधिक प्रबल हुई हैं पत्रकारों से रूबरू होते हुए पवित्री रावत ने कहा ग्राम चांदपुर में अभी बहुत सारे विकास कार्य होने बाकी हैं जिनमें प्रमुख रूप से पथ प्रकाश सड़कों का निर्माण बरसाती पानी की निकासी जैसे मुद्दों पर पहले कार्य होना है इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा पेंशन कार्ड तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यहां की सम्मानित जनता को न्याय दिलाया जाएगा वैसे तो पवित्री रावत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण है परंतु विकासवादी सोच रखती हैं जिसके चलते यहां का युवा वर्ग महिला एवं बुद्धिजीवी वर्ग बहुत तेजी से पवित्री रावत को समर्थन दे रहे हैं वैसे तो अन्य प्रत्याशी भी अपने प्रचार प्रसार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं परंतु पवित्री रावत के साथ महिलाओं का एक हुजूम सा चल रहा है जिसके चलते पवित्री रावत अपनी जीत की प्रति आश्वस्त हैं

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button