धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

धामपुर हुसैनपुर में बनेगा नया अमृत सरोवर, 21 लाख की लागत से बदलेगी गांव की तस्वीर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही

धामपुर हुसैनपुर में बनेगा नया अमृत सरोवर, 21 लाख की लागत से बदलेगी गांव की तस्वीर

धामपुर (संवाददाता-वसीम अहमद)। गांव हुसैनपुर में अमृत सरोवर योजना के फेज-2 के अंतर्गत लगभग 21 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इस तालाब के निर्माण में 18 लाख रुपये मनरेगा मद से खर्च होंगे, जबकि शेष राशि ग्राम पंचायत निधि से वहन की जाएगी। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

जिले में अमृत सरोवर फेज-वन के दौरान पहले ही 409 तालाब चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 399 पर काम पूरा हो चुका है। वहीं, फेज-2 के तहत अब तक कुल 20 तालाब चयनित किए गए हैं।

उप जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन तालाबों की जमीन विवाद मुक्त है, उन्हें जल्द से जल्द अमृत सरोवर योजना में शामिल करें, ताकि समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित हो सके।

मनरेगा के मानकों के अनुसार, तालाब का न्यूनतम क्षेत्रफल 500 वर्गमीटर से अधिक होना अनिवार्य है। ऐसे में चयनित तालाबों पर तेजी से काम शुरू कराने की तैयारी की जा रही है, जिससे गांव के विकास को नई दिशा मिल सके।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button