करनाल-हरियाणा

रोड रूल्स, लाइफ टूल्स के तहत लगाया गया जागरूकता शिविर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रोड रूल्स, लाइफ टूल्स के तहत लगाया गया जागरूकता शिविर

करनाल, 9 जुलाई । जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को पुलिस विभाग के सौजन्य से पीडब्लूडी रेस्ट हाउस करनाल के नजदीक व इन्द्री चौक पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि हालसा पंचकूला के आदेशानुसार कैम्पेन ‘रोड रूल्स, लाइफ टूल्स’ के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर व चालान ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज इंद्री चौक व पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के नजदीक इंस्पेक्टर राजेश लता और पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल ने इंस्पेक्टर रोशन लाल व सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार व टीम के साथ चालान ड्राइव का आयोजन किया और जन साधारण को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पैरा लीगल वालंटियर पूजा ने जन साधारण को आगामी 12 जुलाई को लगने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी और अदालत में लंबित मुकदमों व चालानों का भुगतान नेशनल लोक अदालत के माध्यम से करने के बारे में जागरूक किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button