स्योहारा थाना अध्यक्ष कर रहे शिकायत को अनदेखा,महिला न्याय के लिए भटकती रही-“महिला सुरक्षा सिर्फ पोस्टर में!”
स्योहारा थाना अध्यक्ष कर रहे शिकायत को अनदेखा, महिला न्याय के लिए भटकती रही
📍 आईरा न्यूज़ नेटवर्क | स्योहारा, बिजनौर
“महिला सुरक्षा सिर्फ पोस्टर में!”
स्योहारा क्षेत्र की एक महिला द्वारा अज्ञात व्यक्ति की धमकियों और अश्लील कॉल के खिलाफ पुलिस थाने में दी गई शिकायती प्रार्थना पर थाना अध्यक्ष द्वारा लगातार टालमटोल किया जा रहा है। महिला का आरोप है कि उसने कई बार फोन पर धमकियां मिलने के बावजूद थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की, लेकिन पुलिस का रवैया असंवेदनशील बना हुआ है।
प्रार्थना पत्र में साफ़ तौर पर उल्लेख है कि एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर गाली-गलौच, अभद्र भाषा एवं गंभीर धमकियाँ दी जा रही हैं, जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान है। इसके बावजूद थाना अध्यक्ष द्वारा प्रकरण को अनदेखा किया जा रहा है, और कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी आम आदमी या महिला न्याय की आस लेकर थाने जाता है, तो उसे या तो टरका दिया जाता है या कार्रवाई की फाइल धूल फाँकती रहती है। सवाल यह उठता है कि अगर एक पीड़ित महिला की बात भी नहीं सुनी जाएगी तो ‘महिला सुरक्षा’ के सरकारी दावे और प्रचार-प्रसार केवल दीवारों और बैनरों तक सीमित रह जाएंगे?
पीड़िता अब उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने की तैयारी में है। वहीं जनसामान्य में भी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर असंतोष देखा जा रहा है।
क्या अब भी थाना स्योहारा की नींद टूटेगी? या फिर महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी फिर से ‘अगले आदेश’ तक टाली जाएगी?
📌 आईरा न्यूज़ नेटवर्क – “ख़बर वही, जो हो सही”


















