बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

नजीबाबाद: विद्युत विभाग की लापरवाही पर भड़के किसान, अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद: विद्युत विभाग की लापरवाही पर भड़के किसान, अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

रिपोर्टर: शहज़ाद मालिक
📡 आईरा न्यूज़ नेटवर्क

नजीबाबाद, बिजनौर — भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) द्वारा विद्युत विभाग की कार्यशैली और लापरवाही के विरोध में अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। धरने का नेतृत्व जिला महामंत्री जितेंद्र हुड्डा कर रहे हैं।

विगत कई महीनों से लंबित समस्याओं को लेकर किसानों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, मगर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। किसानों ने साफ कहा है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

अधिशासी अभियंता से वार्ता, फिर भी समाधान नहीं

धरना स्थल पर अधिशासी अभियंता रामकुमार स्वयं पहुंचे और वार्ता की, मगर किसान आश्वासन से आगे की मांग पर अडिग रहे। ग्राम सैदपुर मीरा की एक 11000 वोल्ट की लाइन, जो घरों के बेहद पास से गुजर रही है, को लेकर अधिशासी अभियंता ने केवल “एस्टीमेट बनाने” की बात कही।

गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व अकबर की पुत्री इस हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि मकान 100 वर्षों से अधिक पुराने हैं, मगर विभाग अब उन्हें “गलत निर्माण” बताकर दोष दे रहा है।

गरीब विकलांग को नहीं मिल रहा न्याय

पीड़ित परिवार बेहद ही गरीब है और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिला है। पिता रिक्शा चला कर घर चलाता है। ऐसे में उनकी बच्ची का झुलसना और उसके बाद भी कार्रवाई न होना, प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

धरने में मौजूद प्रमुख किसान नेता

धरने में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
जिला महासचिव विकास चौधरी,
जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र चौधरी,
मीडिया प्रभारी ज़की मलिक,
तहसील मीडिया प्रभारी शहजाद मलिक,
जिला संगठन मंत्री जगबीर सिंह,
कपिल चौधरी (प्रचार मंत्री),
सुनील चौधरी (तहसील प्रभारी नजीबाबाद),
सतपाल शर्मा (तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद),
आमिर (तहसील अध्यक्ष नगीना),
कृष्ण कुमार, सूरज, शादाब रज़ा,
कफील अंसारी (अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष),
विनीत चौधरी, कपिल देव, अकबर, इसाक, छोटे, आदि।

विभागीय नींद और बढ़ती घटनाएं

तहसील अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बिजली से हो रही घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में थाना किरतपुर के ग्राम दूधली में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, फिर भी विभाग की नींद नहीं खुल रही।

किसानों की चेतावनी: कार्रवाई नहीं तो आंदोलन और तेज़ होगा

जिला महामंत्री जितेंद्र हुड्डा ने स्पष्ट कहा है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा।
वहीं प्रचार मंत्री कपिल चौधरी ने कहा कि, “पूर्व में ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई, अब अनिश्चितकालीन आंदोलन ही एक मात्र विकल्प बचा है।”


🖋️ रिपोर्टर: शहज़ाद मालिक
📡 आईरा न्यूज़ नेटवर्क

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button