देहरादून-उत्तराखण्ड़

अब सरकार देगी महिला सहायता समूह को नया रोज़गार “जल सखी “

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,उत्तराखंड राज्य में सरकार जल सखी बनाने की तैयारी कर रही है। पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने की तैयारी चल रही है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देखेंगी। गांव में पेयजल आपूर्ति और बिलों का काम इन्हें सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर 2022 में लखपति दीदी योजना शुरू करने के बाद अब यह योजना भी शुरू की जाएगी जिससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और उन्हें आय भी मिलेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की जा रही इस योजना में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति बिल ₹10 का प्रोत्साहन दिया जाएगा और ग्रामीण महिलाओं को अपने घर में ही इस पहल के चलते रोजगार के अवसर मिलेंगे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button