काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ग्राम चांदपुर से तारावती पत्नी कमलेश ने प्रधान पद पर ठोकी ताल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,हाई कोर्ट नैनीताल द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से स्टे हटाए जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में पुनः हलचल प्रारंभ हो गई है उत्तराखंड शासन द्वारा नए चुनावी कार्यक्रम की नयी अधिसूचना भी जारी हो गई है जिसके चलते सभी ग्राम सभाओं एवं ग्राम पंचायत में नेताओं ने अपनी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं इधर काशीपुर के निकटवर्ती गांव चांदपुर में भी राजनीतिक हलचल देखी जा सकती है ग्राम पंचायत चांदपुर जिसमे लगभग 1800 वोटरो द्वारा वोट डाले जाने हैं चांदपुर सीट अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट है यहां से पूर्व में भी तारावती पत्नी कमलेश प्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं वैसे तो लगभग आधा दर्जन लोगों के चुनावी मैदान में उतरने की संभावनाएं हैं परंतु तारावती ने अभी से अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है पूर्व में प्रधान रहते गांव की समस्त समस्याओं से भली भांति तारावती परिचित हैं
विकासवादी सोच रखने वाली तरावती पूरे जोश ओ खरोष से चुनावी मैदान मे उतरी हैं
उनके पति कमलेश भी पूर्व में जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं राजनीतिक अनुभवों के चलते कमलेश कुमार एवं उनकी पत्नी तारावती पूरी तरह इस पद के लिए सक्षम मानी जा रही हैं पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती तारावती ने कहा कि वह यदि प्रधान पद पर चुनी जाती हैं तो गांव में कूड़े का निस्तारण महिला सुरक्षा स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक कार्य करेंगे अभी गांव में पानी की निकासी बारात घर पंचायत भवन आदि का अभाव है जिस पर सबसे पहले कार्य किया जाएगा
ज्ञात रहे पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगी इस बीच कई और दिग्गज उम्मीदवारों के आने की संभावनाएं हैं अब मतदाताओं के दिल में कौन अपना घर बनाता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button