सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर लगाए जा रहे आरोप निराधार नबील मिकरानी

रिपोटर विकास सिंह
सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर लगाए जा रहे आरोप निराधार नबील मिकरानी
नूरपुर।नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद पर सोशल मीडिया के माध्यम से बीते कुछ दिनों से लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिक्रिया दी है। वार्ड नंबर 6 से संभावित सदस्य प्रत्याशी और युवा शायर नबील मिकरानी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है, ताकि एक जमीनी नेता की छवि को धूमिल किया जा सके।नबील मिकरानी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कभी सांसद को ‘लापता’ बताया जा रहा है, तो कभी क्षेत्र में न आने और विकास कार्य न कराने को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद वह नेता हैं जो हक की बात करते हैं, समाज के लिए आवाज उठाते हैं और सड़कों से लेकर संसद तक आम जनता के मुद्दों को बेबाकी से रखते हैं।उन्होंने विकास को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि इसके लिए सबसे पहले स्थानीय विधायक, चेयरमैन और ग्राम प्रधान जिम्मेदार होते हैं। सांसद की भूमिका का एक दायरा होता है और चंद्रशेखर आज़ाद अपने हिस्से का काम ईमानदारी से कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वाले सामने आकर सबूत पेश करें”
नबील मिकरानी ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें सामने आकर सार्वजनिक रूप से अपने आरोपों को साबित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है, और जो लोग निराधार आरोप लगाकर जनता को गुमराह करना चाह रहे हैं, उन्हें जवाब समय देगा।संसद में उठ रही है जनता की आवाज”नबील ने आगे कहा कि सांसद का कर्तव्य सदन में जनता की बात रखना है, और चंद्रशेखर आज़ाद यह जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वह उन चुनिंदा जनप्रतिनिधियों में हैं जो न केवल सड़कों पर बल्कि सदन में भी समाज के दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनकर खड़े रहते हैं।


















