बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कर्ज से परेशान परिवार ने खाया ज़हरीला पदार्थ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
ख़बर वही जो हो सही
संवाददाता: अमीन अहमद | बिजनौर


कर्ज से परेशान परिवार ने खाया ज़हरीला पदार्थ

माँ-बेटी की मौत, पिता और दूसरी बेटी की हालत गंभीर

बिजनौर जनपद के थाना नूरपुर क्षेत्र के टेंडरा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के चार लोगों ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया।

इस दर्दनाक घटना में माँ रमेशिया और बेटी अनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता पुखराज और छोटी बेटी सुनीता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मेरठ रेफर किया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने का आरोप भी सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची, जिससे दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी रिपोर्ट तलब की है।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


📰 आईरा न्यूज़ वेब पोर्टल के लिए विशेष रिपोर्ट
✍️ अमीन अहमद, बिजनौर
📌 आईरा न्यूज़ नेटवर्क – ख़बर वही जो हो सही

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button