देहरादून-उत्तराखण्ड़

महिला पुलिस कर्मी ने सी ओ दंपत्ति को किया ब्लैकमेल, पुलिस ने पहुंचाया जेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड,,,,, यहाँ एक महिला पुलिसकर्मी को सीओ दंपत्ति को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला पुलिसकर्मी को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्तमान में सीओ कोटद्वार पद पर तैनात निहारिका सेमवाल ने शिकायत दी थी कि उन्हें और उनके पति को – जो स्वयं भी देहरादून में सीओ के पद पर कार्यरत हैं – फोन कॉल और मैसेज के जरिए एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है। जांच में पाया गया कि आरोपी महिला, जो पुलिस लाइन देहरादून में डॉग हैंडलर (शवान परिचायक) के पद पर तैनात है, ने न सिर्फ सीओ दंपत्ति से लगभग 6 लाख रुपये ऐंठे, बल्कि 3-3 लाख की दो एफडी भी अपने नाम पर करवाई। आरोप यह भी है कि महिला ने जौनसारी समुदाय की महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सोशल मीडिया पर भी सीओ दंपत्ति के खिलाफ कई पोस्ट साझा कीं।
गिरफ्तारी से ठीक पहले महिला पुलिसकर्मी ने सीओ दंपत्ति को 70 हजार रुपये लेकर पुलिस लाइन बुलाया, जहां पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
फिलहाल आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं, और इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button