चोरों के हौसले बुलंद, रिटायर्ड फोजी के चटकाए ताले, 2 लाख ने नगदी ज़ेवर पर किया हाथ साफ

काशीपुर / उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,आपने परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहाड़ गये रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर चोर दो लाख से अधिक की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गये। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम गंगापुर गोसाई, आदर्श नगर निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट पुत्र प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 3 मई की सुबह वह अपने परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहाड़ गए थे। उसी रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने की चैन, अंगूठी, दो जोड़ी कान की बाली, नाक के दो फूल, चांदी की दो जोड़ी पायल, 3 हसली, दो मंगल सूत्र, आर्मी रिटायर्ड आई कार्ड और कुछ फोटो भी चोरी कर लिए। पड़ोसियों की सूचना पर वह घर वापस आए। चोरी गए सामान की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी


















