देहरादून-उत्तराखण्ड़

शादी से कुछ दिनों पहले ही माशूका ने उतारा आशिक को मौत के घाट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरू ग्राम इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. बता दें कुछ महीने बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी.
मृतक युवक की पहचान अजय रावत (27) निवासी नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है. अजय पिछले एक साल से अपनी प्रेमिका राधिका के साथ लिव-इन में रह रहा था. दोनों चार महीने पहले सिद्ध विहार, नेहरूग्राम में किराये के मकान में रहने लगे थे. युवक के परिजनों के मुताबिक 7 जून 2025 को उनकी सगाई हुई थी. 2 अक्टूबर को दोनों की शादी होनी तय थी.
मृतक के पिता देवेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि 26 अप्रैल की शाम अजय और राधिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इस दौरान राधिका ने अजय के सीने में सब्जी काटने वाला चाकू मार दिया. घायल हालत में अजय को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां 27 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने युवक के परिजनों की तहरीर पर युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button