उत्तराखंड

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का सर काट कर फेका नहर मे, बोरे मे मिली सड़ी गली लाश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

खटीमा /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,सितारगंज निवासी मुश्ताक नाम के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा विश्वास की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और सिर को धड़ से अलग कर नहर में फेंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस भी स्तब्ध रह गई है। हत्या के बाद से फरार चल रहे मुश्ताक को हरियाणा पुलिस ने सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया है और उसे खटीमा लाकर शव की बरामदगी कराई गई।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस की टीम बुधवार को खटीमा पुलिस की मदद से हत्यारोपी मुश्ताक पुत्र अली अहमद निवासी गौरीखेड़ा, सितारगंज को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नदन्ना नहर के साइफन से युवती का सड़ा-गला धड़ एक कट्टे में बरामद किया, जो चादर में लिपटा हुआ था। हालांकि, सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है।
पुलिस ने बताया कि मृतका पूजा विश्वास (37) निवासी बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता की 16 नवंबर 2024 को हत्या कर दी गई थी। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट 19 दिसंबर 2024 को उसकी बहन ने गुरुग्राम के थाना सेक्टर-5 में दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि मुश्ताक और पूजा के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन मुश्ताक ने किसी और लड़की से शादी कर ली थी। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो मुश्ताक ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
पूजा मंडल की पहले शादी हो चुकी थी और उसके 15 व 13 साल के दो बच्चे हैं, जो शक्तिफार्म में रहते हैं। वह गुरुग्राम में काम करने के लिए गई थी और मसाज पार्लर में नौकरी कर रही थी। साल 2019 में उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था।
पुलिस अब युवती का सिर खोजने के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में कई जगह छापेमारी की और चार महीने की मेहनत के बाद आरोपी को दबोच लिया। मामले की जांच हरियाणा पुलिस द्वारा की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button