प्रधानमंत्री आवास योजना में धामपुर क्षेत्र के अल्हैपुर ब्लॉक में बड़ा फजीर्वाड़ा-संतोष देवी,बंटी,निवासी ग्राम पुराना धामपुर आदि पात्र योजना से अयोग्य घोषित-एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन
धामपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना में धामपुर क्षेत्र
प्रधानमंत्री आवास योजना में धामपुर क्षेत्र के अल्हैपुर ब्लॉक में बड़ा फजीर्वाड़ा-संतोष देवी,बंटी, निवासी ग्राम पुराना धामपुर आदि पात्र योजना से अयोग्य घोषित-एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन
धामपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना में धामपुर क्षेत्र के अल्हैपुर ब्लॉक में फजीर्वाड़ा के मामले ने तूल पकड़ लिया है ग्रामीणों का आरोप है कि पात्र लाभार्थियों को बिना उचित जांच के अयोग्य घोषित कर दिया गया, जबकि सर्वे टीम ने कई मामलों में मौके पर जाकर निरीक्षण तक नहीं किया ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अपात्रों को पैसे लेकर सूची में शामिल किया गया, जबकि वास्तव में जरूरतमंद लोगों को जानबूझकर बाहर कर दिया गया सामाजिक संगठनों ने भी विरोध दर्ज किया वही दलित शोषित वनवासी पार्टी के सत्यप्रिय सक्सेना ने इस मुद्दे को संपूर्ण समाधान दिवस में उठाया और जांच की मांग की वही एसडीएम रितु रानी ने जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि पात्र लोगों को योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है यदि एक सप्ताह के भीतर दोबारा सर्वे नहीं हुआ, तो ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी दी गई है।
अब देखने ये की आखिर क्या पात्र लोगो को उनका हक मिल पाएगा या फिर सिर्फ आश्वासन।।


















