नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

बाजार में चुनरी, नारियल से लेकर फलों के दाम हुए महंगे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

बाजार में चुनरी, नारियल से लेकर फलों के दाम हुए महंगे

नूरपुर : नवरात्र की अष्टमी को लेकर बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। महंगी हुई पूजा सामग्रियों के कारण इस बार आस्था पर महंगाई भारी पड़ रही है। नवरात्र में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री चुनरी, नारियल, कलश, कलावा समेत अन्य सामग्री की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। बाजार में बिक रहे नारियल से लेकर फल तक पर महंगाई का असर दिखने लगा है।
हिंदुओ के नव संवत्सर पर्व के साथ ही चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होता है। नवरात्र का शुभारंभ 30 मार्च से शुरू हो गया था। इस दौरान छह अप्रैल तक भक्तगण शक्ति स्वरूपा मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर मनौती मांगेगें। किराना के थोक व्यापारियों ने बताया कि नवरात्र में पूजन सामग्री में चुनरी, नारियल, कलश, कलावा समेत अन्य सामान पिछले साल के मुकाबले पांच से दस फीसदी महंगे हो गए हैं। महंगाई के लिहाज से फलाहार से संबंधित सामानों पर तेजी दिख रही है।
क्षेत्रीय महिलाओं ने बताया कि इस बार नवरात्र में महंगाई की वजह से घर का बजट बिगड़ रहा है। महिलाओं ने माता के पूजन सामग्री में कटौती कर खरीदारी की है। पहले जो सामान कम पैसे में मिल जाता था, उसके लिए अब दोगुना कीमत चुकानी पड़ रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button