मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
बाइक की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत

बाइक की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – शनिवार दोपहर पुत्री की दवाई लेकर घर जा रहे रोडवेज चालक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। मामले के अनुसार बाबूराम पुत्र रामलाल निवासी बड़ाहार शनिवार दोपहर अपनी पुत्री की दवाई लेकर घर वापस लौट रहे थे। पीछे से जा रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें बाबूराम 65 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक रोडवेज से चालक पद से रिटायर हुए थे।


















