काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नगर निगम में केडीएफ ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, उदघाटन किया दीपक बाली ने

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,,काशीपुर डेपलपमेंट फोरम (केडीएफ) द्वारा नगर निगम परिसर में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्तन कैंसर की स्कैनिंग, रोगियों की ईसीजी, आंखों का टेस्ट, नाक कान व गले का टेस्ट, शुगर, बीपी व बुखार आदि की जांच की और निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
गुरुवार को केडीएफ के शिविर का उद्घाटन मेयर दीपक बाली ने किया। शिविर में 10 चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कीं। कैंप में दो सौ से अधिक रोगियों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि होली के बाद फिर से एक कैंप और लगाया जाएगा। शिविर में यूवी कैन व रोटरी क्लब के अलावा एक दवा फैक्ट्री व एक निजी अस्पताल का भी सहयोग रहा। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने भी शिविर में योगदान किया। यहां नगर निगम आयुक्त विवेक राय, समेत निगम के कर्मियों ने अपनी जांच कराई। यहां के डी एफ के अध्यक्ष राजीव घई, डॉ. एसपी गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, चक्रेश जैन, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button