उत्तराखंड

बिजली विभाग के जे ई एवं लाइन मेन को पड़ी मार और गालियां, वाहन पर पथराव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,बिजली बिल की वसूली को गई यूपीसीएल की टीम पर दंपत्ति ने हमला कर मारपीट करते हुए वाहन पर पथराव कर दिया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नंबर 20 पर तैनात जेई हरिशंकर सागर पुत्र रामकिशन सागर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीती 7 मार्च की शाम वह लाइन स्टाफ मोहित कुमार एवं रोहित के साथ विद्युत बिल की बकाया राशि 45,856 रुपये वसूलने के लिए ग्राम ढकिया गुलाबो कृष्णानगर पहुंचे। जहां विद्युत कनेक्शन काटने पर लक्ष्मी देवी और उनके पति खूब सिंह ने उनके साथ हाथापाई एवं गाली-गलौज कर उनके निजी वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हरिशंकर सागर ने कहा कि लक्ष्मी एवं उनके पति खूब सिंह द्वारा बकाया राशि जमा न कर विद्युत बकाया वसूली/ सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button