नई दिल्ली

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार ने किया दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, स्पीकर दिल्ली विधान सभा विजेंदर गुप्ता तथा वैश्य जन प्रतिनिधियों का भव्य सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार ने किया दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, स्पीकर दिल्ली विधान सभा विजेंदर गुप्ता तथा वैश्य जन प्रतिनिधियों का भव्य सम्मान

अभिनव अग्रवाल की रिपोर्ट

दिल्ली। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश तथा विदेश से दुबई के वैश्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, महामंत्री राजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद गुप्ता आदि के द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी, दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता जी, दिल्ली के माननीय विधायक क्रमश: श्री तिलक राम गुप्ता जी, श्री अजय माहवर जी, श्री जितेंदर महाजन जी, श्री संजय गोयल जी, डॉ. अनिल गोयल जी, श्रीमती शिखा राय बंसल जी आदि का अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन दिल्ली के अध्यक्ष श्री राम निवास गुप्ता जी, महामन्त्री श्री प्रियांक गुप्ता जी ने बताया कि विशेष रूप से स्वागत अध्यक्ष श्री सुनील गोयल जी, चेयरमैन श्री न्यूमैक्स रियलकॉन प्राइवेट लिमिटेड रहे। मंच पर विशेष रूप से सुनील सिंघी जी चेयरमैन राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, श्री नरेश बंसल जी सांसद राज्य सभा, श्री अतुल गर्ग जी सांसद लोक सभा, डॉ. अनिल अग्रवाल जी‌ पूर्व सांसद लोक सभा, श्री श्याम जाजू जी वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी पूर्व सांसद लोक सभा उपस्तिथ रहे।

कन्वीनर अनिल जैन व को-कन्वीनर निखिल गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम में इनकम टैक्स में कमिश्नर आईआरएस आंचल खंडेलवाल ने आयकर के प्रावधानों पर स्पष्टीकरण दिया। सीनियर सीए प्रमोद जैन ने स्क्रीन पर प्रेजेंटेशन देकर टैक्स की बारीकियां बताई। कार्यक्रम में आई सी आई ए के वर्तमान अध्यक्ष श्री चरन्जोत सिंह नंदा जी तथा पूर्व अध्यक्ष श्री वेद जैन जी उपस्थित रहे।

दिल्ली के वैश्य समाज के विभिन्न घटकों जैसे अग्रवाल, खंडेलवाल, महाजन, महेश्वरी, माहोर, माहोर गवारे, माथुर, पोरवाल, राजवंशी, साहू, तेली साहू, वार्ष्णेय, विजयवर्गीय, जायसवाल, महावर, कसोधन, रस्तोगी, गहोई, अग्रहरी, बरनवाल, रौनीयार, बाथम, चौरसिया, दोसर, गुलहरे, हलवाई वैश्य, जैन, केसरवानी, के पदाधिकारी विशेष रूप से कार्यकम में सहयोगी रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button