बड़ी होली पर सीसीटीवी से रखी जाए नजर

बड़ी होली पर सीसीटीवी से रखी जाए नजर
आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – सोमवार को थाना परिसर में एसपी सिटी राहुल मिठास ने शांति व्यवस्था की बैठक लेकर निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में आखत डालने को लेकर पूर्व में चंदपुर में विवाद हो चुका है। ऐसे में पुलिस बल विशेष सतर्कता बरते। आखत के स्थान को लेकर चिरावर, नगला खोखन और बहरामऊ में नजर रखी जाए। रविवार से शुरू हुए रमजान पर भी जानकारी ली। मीटिंग में बताया कि कस्बे में पांच मस्जिदें हैं जिनमें रमजान की नमाज होती है। उन्होंने सुबह के समय लाइट की समस्या को रखा। जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए कहा गया। एसपी सिटी राहुल मिठास ने कहा कि होली प्रेम व भाईचारे का त्यौहार है। परंपराओं का ख्याल रखकर विवाद से बचें। रंग डालते समय भावनाओं का ध्यान रखें। आपसी समन्वय से मिसाल कायम रखें। रमजान को लेकर कस्बे में विशेष साफ सफाई के लिए कहा गया। बैठक में एसडीएम संध्या शर्मा, क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, भैया लाल गुप्ता, अरविंद दीक्षित, राजीव मिश्रा, विजलेश तिवारी, निशु दीक्षित, शिव नारायण दीक्षित, हिदायत अली, राजू, गब्बर श्रीवास्तव, लकी पांडे, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।


















