नई दिल्ली

बुलंदशहर की बेटी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने बढ़ाया जिले का मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बुलंदशहर की बेटी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने बढ़ाया जिले का मान

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण एवं अपने कार्यकाल के दौरान जिला पंचायत बुलंदशहर में किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। पूरे उत्तर प्रदेश से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए केवल डॉ. अंतुल तेवतिया का चयन हुआ था।

डॉ. अन्तुल ने जिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी पर रहते हुए बुलंदशहर में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और जिले के निवासियों के प्रति उनके समर्पण ने जिले में महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त जनपदवासियों में गर्व और हर्ष का माहौल है।

डॉ. अन्तुल तेवतिया को यह पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में महिला दिवस से पूर्व दिया गया। जहाँ देश भर से चयनित महिलाओं को सम्मानित किया गया है। डॉ. अंतुल की इस उपलब्धि ने बुलंदशहर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button