मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

राजमिस्त्री की पीट पीट कर हत्या मामले में एडिशनल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राजमिस्त्री की पीट पीट कर हत्या मामले में एडिशनल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – सोमवार को एसपी सिटी राहुल मिठास ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मृतक के पिता एवं आसपास के ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई। मामले में सड़क दुर्घटना व हत्या के एंगल को लेकर जांच जारी है। बताते चलें कि शनिवार रात्रि मोटा रोड पर ग्राम नगला भोला के सामने आकाश पुत्र लालराम निवासी मद्दापुर धर्म (दोहरा) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता लालाराम ने नगला भोला में तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हत्या व सड़क दुर्घटना को लेकर जांच कर रही है। सोमवार को एडिशनल एसपी राहुल मिठास ने क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button