मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
अज्ञात कार की टक्कर से थाने के चौकीदार की मौत

अज्ञात कार की टक्कर से थाने के चौकीदार की मौत
आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – बुधवार शाम सड़क पार करते समय अज्ञात कार की टक्कर से चौकीदार की मौत हो गई। मामले के अनुसार पंचीलाल कठेरिया पुत्र गुलजारी लाल निवासी कुशलपुर गांव से सब्जी लेने वनकिया चौराहे आए थे। जहां सड़क पार करते समय भोगांव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पंचीलाल कार के साथ 50 मीटर तक लगभग घिसटते चले गए। सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने से पंचीलाल 58 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार चालक मौके से कार को लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बेवर थाने में चौकीदार के पद पर तैनात थे।


















