कुरावली पुलिस ने दो वारंटी किए गिरफ्तार

कुरावली पुलिस ने दो वारंटी किए गिरफ्तार
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार
मैनपुरी/कुरावली
मैनपुरी पुलिस ने क्षेत्र के अलग अलग स्थान से दो वारंटी न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। अभियुक्तों के न्यायालय में पेश न होने पर न्यायालय ने वारंट किए थे जारी।
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से दो अभियुक्तों अभिराज पुत्र नेकसेलाल निवासी अलूपुरा थाना कुरावली और आदित्य पुत्र शम्मी निवासी गिहार कालोनी कस्बा व थाना कुरावली को आवकारी एक्ट पर न्यायालय ने वारंट जारी किया था। न्यायालय के आदेशानुसार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस टीम का गठन कर उपनिरीक्षक साहब सिंह और सतीश चंद्र मय हमराह छापामारी हेतु क्षेत्र में रवाना हुए। कुरावली क्षेत्र से पुलिस ने दोनो अभियुक्तों अभिराज और आदित्य को गिरफ्तार कर लाए और लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।





