मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

शहीदों की याद में लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशा होगाबेवर में शहीद मेले का हुआ शुभारंभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

शहीदों की याद में लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशा होगा
बेवर में शहीद मेले का हुआ शुभारंभ

आईरा न्यूज नेटवर्क मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – शहीदों ने आजादी की लड़ाई में अपनी जान कुर्बान कर हमें आजाद हवा में सांस लेने का अवसर दिया है। हमें उनके आदर्शों व देशप्रेम से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बातें बेवर रामलीला मैदान में आयोजित शहीद मेले के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहीं।
गुरुवार को अतिथियों ने सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ,शहीद स्मारक में शहीदों की समाधि एवं शहीद मंदिर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।तत्पश्चात रामलीला मैदान में शहीद मेले का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।
क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि शहीदों की याद में लगने वाले मेले से युवाओं में उनकी कुर्बानियों की याद ताजा हो जाती है। इस तरह के कार्यक्रम देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों की याद दिलाते हैं। ऐसे आयोजन शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी ने कहा वर्ष 1972 में पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश नारायण त्रिपाठी ने पहली बार मेला का आयोजन कराया था। तभी से हर वर्ष मेले का आयोजन चलता आ रहा है।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अशफाक उल्ला खां,क्रांति कुमार कटियार,भाजपा जिलाअध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व जिलाअध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर, चेयरमैन प्रतिनिधि भोगांव आशीष तिवारी समेत नगर के स्वतंत्रता सेनानी परिजन व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button